पहले दिन की मतगणना संपन्न, दो पंचायतों का परिणाम घोषित
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आरंभ हुए मतगणना के पहले दिन सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। यद्
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आरंभ हुए मतगणना के पहले दिन सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। यद्यपि प्रथम दिन गणना की धीमी गति से दो पंचायतों की ही मतगणना हो सकी। वहीं बहुउद्देशीय प्रशाल में आयोजित मतगणना कार्य के पहले प्रेक्षक सह पूर्णिया जिला के नगर आयुक्त सुरेश चौधरी एवं नोडल पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पंकज की उपस्थिति में बिषहरिया व महिनाथपुर पंचायत का मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। वहीं मतगणना कार्य के लिए 96 कर्मी के साथ छह सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक कर्मी को लगाया गया था। मतगणना सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चला। वहीं दो पंचायतों के मतगणना कार्य के बाद बिषहरिया पंचायत से देवानंद ¨सह को मुखिया पद के लिये निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महिनाथपुर पंचायत के दिव्या कुशवाहा को मुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।