खुले आसमान के नीचे पढ़ते है बच्चे
कटिहार। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय कुचयाही को आज तक भूमि उपलब्ध नहीं हो पायी है। इस चलते भवन नि
कटिहार। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय कुचयाही को आज तक भूमि उपलब्ध नहीं हो पायी है। इस चलते भवन निर्माण भी नहीं हो पाया है। इस कारण यहां के बच्चे अब भी खुले आसमान के नीचे पठन-पाठन करने को विवश हैं। तेज धूप व बरसात के समय बच्चों का पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि स्कूल में कुल नामांकित बच्चो की संख्या 175 है। कुल पांच शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल को भूमि नहीं मिलने के कारण भवन निर्माण का कार्य नहीं हो सका है। इस कारण उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर बरसात के समय बच्चो का पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित होता है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से स्कूल की भूमि दान में देने को लेकर बात चल रही है। भूमि मिलते ही स्कूल का भूमि निर्माण का कार्य कराया जायेगा।