उपस्वास्थ्य केंद्र को लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
कटिहार। आजमनगर अंचल के अमर¨सहपुर पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र कलमेघा में अक्सर ताला ही लटका रहता
कटिहार। आजमनगर अंचल के अमर¨सहपुर पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र कलमेघा में अक्सर ताला ही लटका रहता है। फलाफल इसका समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है। इस स्थिति को लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष भी है।
स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण में लोगों में उम्मीद की नयी किरण जगी थी। लेकिन बीमार व्यवस्था से यह उम्मीद धाराशायी हो चुकी है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्च्चदानंद ¨सह ने बताया कि इस उपस्वास्थ्य केंद्र में किसी भी डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं है। एएनएम की प्रतिनियुक्ति है, परन्तु वे यहां यदा-कदा ही आती है। इस कारण प्राय: उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद रहता है। ग्रामीण अन्नू शर्मा, उमेश चन्द्र शर्मा, सुदीप ¨सह, हजारी ¨सह, अली हुसैन, सिनोद शर्मा, सनोज शर्मा ने बताया कि अमर¨सहपुर पंचात के ग्रामीण को इस उपस्वास्थ्य केंद्र का लाभ कभी नहीं मिल पाया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
क्या कहते हैं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी
चिकित्सा पदाधिकारी अब्दुल सलाम ने कहा कि उक्त उपस्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं है। एएनएम की नियुक्ति की गई है। अगर उनकी अनुपस्थिति की लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।