सड़क निर्माण कार्य ठप होने से लोगों में आक्रोश
कटिहार। अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय से मनिहारी अनुमंडल तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य विगत कई माह से ठप
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 08:35 PM (IST)
कटिहार। अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय से मनिहारी अनुमंडल तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य विगत कई माह से ठप रहने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। आवागमन की खस्ता हाल व्यवस्था से यहा की अधिकांश आबादी वर्षो से परेशान है। बावजूद इसके मनिहारी अनुमंडल से जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य कई माह से ठप है। ग्रामीण मो. अंसुर, विनोद कुमार, अमरजीत, सोनू, समर मंडल, कृष्णानंद आदि लोगों ने कहा कि प्रख्ाड को अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में उम्मीद जगी थी। लेकिन उक्त सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें