किसानों को दी गयी उर्वरकों के उपयोग की जानकारी
कटिहार। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड एवं इफ्को के क्षेत्र प्रतिनिधियों द्वारा कृषि व
कटिहार। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड एवं इफ्को के क्षेत्र प्रतिनिधियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में जिला सहकारिता विकास समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य विपणन प्रबंधक इफ्को डा. अजय सिंह ने किया। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक, पूर्णिया प्रमंडल, गुलाब यादव, संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां, जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार बाजपेयी, जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रभात कुमार, कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों के बेतहाशा प्रयोग से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। साथ ही रासायनिक उर्वरकों की कार्यक्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही फॉस्फेटिक खाद से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। साथ ही इसके दुष्प्रभाव से खेतों को होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी। किसानों को फोलियो स्प्रे सहित अन्य जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को पोषण प्रबंधन तकनीक अपनाकर कृषि प्रबंधन करने की सलाह दी। साथ ही उर्वरकों के परंपरागत श्रोतों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उत्पादन पर पोषक तत्व के कमी से होने वाले प्रभावों की जानकारी देते हुए किसानों को जैविक उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी। साथ ही उर्वरक के सीमित प्रयोग एवं प्रबंधन की तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिये। इस मौके पर जिले भर से पहुंचे किसानों ने उर्वरक प्रबंधन की जानकारी ली।