आग से घर जला, गृहस्वामी जख्मी
कटिहार। शहर के तिनगछिया में लगी आग से चुनचुन पासवान का घर जलकर राख हो गया। इसमें गृह स्वामी चुनचुन प
By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 10:25 PM (IST)
कटिहार। शहर के तिनगछिया में लगी आग से चुनचुन पासवान का घर जलकर राख हो गया। इसमें गृह स्वामी चुनचुन पासवान भी घायल हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के दरम्यान यह वारदात हुई। अगलगी की सूचना मिलने पर विधायक तारकिशोर प्रसाद, सीओ सहित कई पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें