नहाय खाय के बाद जिउतिया व्रत आरंभ
कटिहार। आजामनगर प्रखंड क्षेत्र में जीवित पुत्रिका व्रत अथवा जिउतिया नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया। इसक
By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 10:15 PM (IST)
कटिहार। आजामनगर प्रखंड क्षेत्र में जीवित पुत्रिका व्रत अथवा जिउतिया नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया। इसको लेकर सुबह से ही बाजारों में व्रत के लिए आवश्यक सामान की खरीद को ले महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी। इस व्रत को महिलाएं काफी श्रद्धा व उत्साह से संतान की लंबी आयु के लिए रखती है। नहाय खाय के साथ ही इस कठिन व्रत का आरम्भ देर संध्या हो गया। व्रती इस दौरान जल तक ग्रहण नहीं करती। इस व्रत पर महंगाई की काली छाया बरकरार रही। फल, मछली, झिगली व खीरा जैसी चीजों के दाम आसमान छू रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें