कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्ग का हाल खास्ता
: गेड़ाबाड़ी-कटिहार मार्ग की स्थिति लगातार खस्ताहाल हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झ
: गेड़ाबाड़ी-कटिहार मार्ग की स्थिति लगातार खस्ताहाल हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि लग्जरी वाहन भी हिचकौले खाने लगता है। कोढ़ा प्रखंड के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी से कटिहार मुख्यालय को जाने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 81 पूरी तरह जर्जर हो चुका है। मार्ग के जर्जर हो जाने से चालकों द्वारा आड़ा-तिरछा कर वाहन चलाया जाता है। इससे यात्रियों की सांसें भी अटकी रहती है। लोगों के मन में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पथ पर नित्य सैकड़ों वाहनों का आना-जाना रहता है। वर्तमान हालत से दुपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी नित्य इस हालात को देख रहे हैं। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रहा है। इस चलते लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। आला अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों का भी इसी मार्ग से आना-जाना होता है। मार्ग की खास्ता हालत देखने के बाद भी इस दिशा में पहल करने की किसी ने अब तक कोई कोशिश अब तक नहीं हुई है। जबकि उक्त मार्ग के जर्जर हो जाने से आये दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।