कांवरियों की सेवा की लगी रही होड़
कटिहार। सावन के पूर्णिमा को विभिन्न शिवालयों में जल अर्पण हेतु मनिहारी-कटिहार मुख्य पथ से गुजरने वाल
कटिहार। सावन के पूर्णिमा को विभिन्न शिवालयों में जल अर्पण हेतु मनिहारी-कटिहार मुख्य पथ से गुजरने वाले कांवरियों की खूब सेवा की गयी। 25 किमी लंबी लंबा यह पथ गेरूआ रंग में पटा रहा। वहीं शिव भक्तों के सेवा के लिए इस पथ पर विभिन्न जगहों पर सेवा शिविर लगाया गया था। महियारपुर बोलबम सेवा समिति की तरफ से भजन संध्या और फलाहारों की व्यवस्था की गई थी। इस शिविर का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष अताउर रहमान व भाजपा नेता शंभू सुमन ने किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस शिविर के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष राजमुनि सिंह, कोषाध्यक्ष माइकल पासवान, अजीत सिंह, तनवीर, अमित गुप्ता आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं लालबाग में बोलबम सेवा समिति बाणीपुर में दिनेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, बबलू जायसवाल, उमेश जायसवाल, ललन यादव आदि के सौजन्य से सेवा शिविर लगाया। इसमें मुफ्त भोजन, शरबत, चाय, नींबू पानी, चिकित्सा व्यवस्था शिव भक्तों को दी गई। वहीं किसान चौक बथनाहा, मनसाही थाना के पास, कजरा चौक, कोल्ड स्टोर चौक पर भी बोलबम सेवा शिविर लगाया गया।