कुरेठा में बच्चों को दी गयी पोशाक राशि
कटिहार। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कुरेठा में सामाजिक उत्सव के तहत तीन सौ छह बच्चों के बीच पोशाक र
कटिहार। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कुरेठा में सामाजिक उत्सव के तहत तीन सौ छह बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से शिक्षा का महत्व विषय पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष, मनोज कुमार, सुशीला मरांडी, चंदन कुमारी, करूण कुमारी, नवनीता कुमारी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इधर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय हरि प्रसाद, प्रोन्नत मध्य विद्यालय मनसाही, प्राथमिक विद्यालय कुशहा मोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय मिरकाहा, प्राथमिक विद्यालय भखरीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ, राजकीय मध्य विद्यालय मरंगी, प्राथमिक मध्य विद्यालय पकड़िया, उच्च माध्यमिक विद्यालय हफलागंज, प्राथमिक विद्यालय रामनगर में पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीआरपी कमरूल हक, सीआरसीसी मो. नसीमउद्दीन, बीईओ नित्यानंद ठाकुर, प्रधानाध्यापक क्रमश: सुभाष सिंह, संतोष रजक, जगदीप प्रसाद सिंहा, फरीदा खातून, जियाउल हक, अजहरूल हक, कुमारी यशोदा, अनंत नारायण यादव, चंद्रकांत मिश्रा, कमरू जमां, उर्मिला देवी, शिक्षक मो. रफीक आलम, तब्सुम आरा, आशा कुमारी, गजाला खातून, फिरोज, मो. शफीक, जैनब खातून, पूनम कुमारी, हुस्नआरा खातून, शबनम खातून, खैरून निशा, मो. दराजउद्दीन, मो. कासीम मो. कुइान, मो. सईद, मो. मंसुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।