नशाखुरानी का शिकार युवक अस्पताल में भर्ती
कटिहार। नशाखुरानी का शिकार हुए युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती युवक ने अपना नाम रं
By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 02:14 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 02:14 AM (IST)
कटिहार। नशाखुरानी का शिकार हुए युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती युवक ने अपना नाम रंजीत कुमार बताया। वह पश्चिम बंगाल के सोनापुर हाट का रहने वाला है। युवक का पैर भी जख्मी है। बेहोशी की हालत में रहने के कारण युवक सही सही कुछ भी बताने में असमर्थ है। उन्हें घटना को लेकर अभी कुछ स्पष्ट तौर पर याद नहीं है। चिकित्सक के मुताबिक अत्यधिक नशा दे दिये जाने के कारण युवक की यह स्थिति है। उसे सामान्य होने में अभी और समय लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें