फलका में जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर दिया दस्तक
कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर प्रखंड जदयू परिवार द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर घर
कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर प्रखंड जदयू परिवार द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर घर-घर दस्तक दिया जा रहा है। सोहथा दक्षिण पंचायत से दस्तक कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
जिला उपाध्यक्ष उमानाथ पटेल, प्रखंड अध्यक्ष विवेकान्द पटेल के नेतृत्व में यह क्रम जारी है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जा रही है। सरकार के विकास कायरें को प्रमुखता से लोगों को बताया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान प्रकोष्ट के अध्यक्ष मो. शमशेर आलम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर जीवन शर्मा, त्रिभुन पटेल, प्रवीन पटेल, करमचंद मंडल, सुमन कुमार पटेल, एतवारी दास, प्रदीप मंडल, चंदकात मंडल, ऐवाद आलम, पुनम कुमारी, अकिला खातून, उमेश महतो, संयोजक अरुण चौधरी, शभू साह, किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष नंदशरण चौधरी, बेबी कुमारी, अवधेश मंडल आदि भी मौजूद थे।