Move to Jagran APP

जदयू नेताओं ने घर-घर दस्तक दे बतायी उपलब्धियां

कटिहार। जनता दल यू द्वारा पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्द

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 01:48 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 01:48 AM (IST)

कटिहार। जनता दल यू द्वारा पर्चा पर चर्चा कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देशानुसार घर-घर दस्तक कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साह के साथ शरीक हो रहे हैं। जदयू के नगर जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में घर-घर जाकर नीतीश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी एवं नीतीश कुमार को एक मौका देने की अपील की गयी। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हबीबुर रहमान, जगदीश पटेल, अशोक मंडल, रंजीत सिंह, मो. जमील, बबन गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी हरी प्रसाद मंडल, सूरज प्रकाश राय, सतीश ठाकुर आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके साथ थे।

loksabha election banner

इधर जदयू सेवादल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आनंदी प्रसाद मंडल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पटेल भी मौजूद थे। बैठक में मुख्य तौर पर दस्तक कार्यक्रम की चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से दल के सदस्यों को नीतीश कुमार द्वारा बिहार की जनता के लिए किये गये विकास कार्यो से घर घर जाकर रूबरू कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर शिव नारायण सिंह, गजेन्द्र नाथ शर्मा, रूद्रदेव महतो, राजेन्द्र कुमार मंडल, विकास कुमार पटेल, दानिश अहमद, कन्हाई लाल सिंह, सुरेश मंडल, अजीत मंडल, अजय मंडल, टूको देवी, चितलेश कुमार सिन्हा, राम प्रसाद सिंह, विरेन्द्र सिंह सहित कई कार्यकत्र्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.