बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
कटिहार। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कमेटी हाल में प्रखंड उपप्रमुख विनोद रविदास की अध्यक्षता में
कटिहार। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कमेटी हाल में प्रखंड उपप्रमुख विनोद रविदास की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति का बैठक हुई। जिसमें पंचायत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। इसमें गंगा व कोसी संगम पर स्थित कुर्सेला में संभावित बाढ़ की खतरा को लेकर उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधि एवं नेताओं ने प्रशासन को अगाह किया। इससे निपटने के लिए बांधों की मरम्मत के साथ बाढ़ राहत सामग्री एवं नाव की व्यवस्था आदि सुविधाओं से लैस रहने का आग्रह किया। ताकि समय पर लोगों को राहत मिल सके। पत्थर टोला से लेकर गुमटी टोला, तीनधरिया, खेरिया, मजदिया एवं बालू टोला गांवों का गंगा से हो रहे भीषण कटाव पर चिंता जाहिर किया गया। कटाव को रोकने के लिए अभी तक ठोस उपाय नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। नेताओं ने कहा कि कटाव से हजारों परिवार बेघर होकर विस्थापित हो जाएंगे। इस मौके पर सीओ धीर बालक राय, पशुपालन पदाधिकारी डा. तपेश्वर पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी छेदी मंडल, अंचल कर्मी संतोष मिश्रा, राजनीतिक दलों के नेता विनोद राज झा, अविनाश सिंह, मो. हलीम जाबांज, राजेंद्र मंडल, विमल कुमार मंडल, अरुण साह, महेश राय, मनोज गुप्ता, संटू यादव तथा पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।