Move to Jagran APP

जनकल्याण समारोह से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

कटिहार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य व केंद्र सरकार की उपलब

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 01:05 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 01:05 AM (IST)
जनकल्याण समारोह से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

कटिहार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य व केंद्र सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से टाउन हाल में एनडीए का जनकल्याण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी विस चुनाव ही मुख्य टारगेट रहा। समारोह के बहाने कार्यकर्ताओं से चुनावी मिशन में जुट जाने की अपील की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शैय्यद शाहनवाज हुसैन मौजूद थे जबकि अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णा साहा राय ने की। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कि मोदी सरकार ने एक वर्ष में जो काम किया है वो काबिले तारीफ है। जनधन योजना से लेकर कालाधन तक हर मुद्दों पर काम हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था सुधरी है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को पूरा किया है। बिहार में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इतने गढ्ड़े खोद रखे हैं जिससे निकलना मुश्किल है।

loksabha election banner

लालू-नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नया बिहार नीतीश कुमार की परिकल्पना की थी। लेकिन अब वह पुराने बिहार की तरफ वापस लौटने की कोशिश में लगे हुए हैं। एनडीए सरकार ने तो झारखंड में उनकी चलने नहीं दी। बिहार में भी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और 185 के आंकड़े को पार करेगी। वहीं केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी गिनाया। समारोह में कार्यकर्ताओं से विस चुनाव में 185 सीट पर सफलता को लेकर अभी से जुट जाने की अपील की गई।

पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्षी किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने अब किसानों को 30 फीसदी फसल नुकसान पर ही तत्काल मुआवजे का प्रावधान किया है। कोयला, खाद्यान्न, स्पेक्ट्रम में पारदर्शिता के कारण भारत की अर्थव्यवस्था सुधरी है। विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि एक वर्ष में भारत परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद बिहार की स्थिति बदतर हो चुकी है। इसे बदलने का समय आ गया है।

बरारी विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भारत को मोदी जैसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री मिला है। छात्र से मजदूर तक के विकास को लेकर कार्य किया गया है। नीतीश सरकार ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है। जिसका बदला विधानसभा चुनाव में जनता लेगी।

कोढ़ा विधायक महेश पसवान ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। सभा को कृष्णा साहा राय, रालोसपा के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद, लोजपा के जिलाध्यक्ष मो. जाहिद, प्रो. जगदीश चंद्र सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, निजामुद्दीन खां, रेणु तिवारी, छाया तिवारी, धर्मनाथ तिवारी, बबन झा, मो. आलम, सुमन श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, इंदिरा सिन्हा, मनोज सिन्हा, श्याम महेश्वरी, देव्रत गुप्ता, विरेन्द्र यादव, गोपाल गुप्ता, राजेश पटावरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन भाजपा के जिला मंत्री सुनील कुमार कर्ण ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.