सड़क पर उतरेंगे युवा कांग्रेसी : मोवेल
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : बरारी प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी की एक बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय गु
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : बरारी प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी की एक बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय गुरुबाजार में संपन्न हुयी। इसकी अध्यक्षता लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने की। अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी राधेश्याम मोवेल ने पार्टी के वर्तमान अभियान व सिद्धांत पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से इसमें जुट जाने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर किसानों के हित में सड़कों पर उतरने सहित उनके अधिकार के लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का अनुरोध किया। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए युवा कार्यकर्ताओं से पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से किसानों की आवाज को महामहिम राष्ट्रपति तक अधिकाधिक संख्या में भेजने की अपील की। बैठक में कटिहार जिला प्रभारी ललित कुमार, वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह, अरविंद सिंह बंटी, प्रो. नागेंद्र साह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सिमरणजीत सिंह, अमरकांत सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।