पूर्व विधायक के निधन पर चहुंओर शोक की लहर
कटिहार: पूर्व विधायक मांगन इंसान के आकस्मिक निधन पर सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। विभिन
कटिहार: पूर्व विधायक मांगन इंसान के आकस्मिक निधन पर सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। विभिन्न दलों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक जताया है। अंतिम यात्रा में भी भारी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद तारिक अनवर ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे एक मृदुभाषी व सच्चे समाजसेवी थे। राजनीतिक क्षेत्र में उनकी कमी खलती रहेगी। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दिलीप विश्वास, प्रो. पी एन केशरी, सुकुमार सिंह, हिमराज सिंह, मो. शकुर, सत्यनारायण प्रसाद, संजय सिंह, अब्दुल मजीद, शंकर सिंह, शाहनवाज खां, फिरोज अहमद कुरैशी, शंभू शरण गुप्ता, ममता गुप्ता, राजीव यादी, पप्पू कश्यप, मेजर जमाल आदि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
जदयू के नगर जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। पार्टी जनों ने पूर्व विधायक के निधन पर दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में जिलाध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, ललित चौधरी, जयलाल कुशवाहा, संजीव श्रीवास्तव, सतीश ठाकुर, हबीर्बुर रहमान, तबारक हुसैन, नवल चौधरी, सीमा पूर्वे, यशस्वी अग्रवाल, प्रमोद राय, संजय राय, शिवनारायण सिंह, शंभू प्रसाद, मुकेश सिंह, चन्द्रभूषण पटेल, ख्वाजा शाहिद, मो. सलाउद्दीन, डा. नरेश झा, विनोद कुमार, सच्चिदानंद पटेल, सिकंदर आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बी के ठाकुर ने भी पूर्व विधायक मांगन इंसान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।