कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष को दिखाये काले झंडे
जासं, कटिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के कटिहार पहुंचने पर पार्टी के विक्षुब्ध खेमे के क
जासं, कटिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के कटिहार पहुंचने पर पार्टी के विक्षुब्ध खेमे के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने काला बिल्ला लगा और काले झंडे दिखाकर विरोध जाहिर किया। प्रदेश सहित जिला संगठन में चहेते लोगों को तबज्जो दिए जाने को लेकर पार्टी का एक खेमा इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार बता रहा है। कांगेस के युवा लोकसभा उपाध्यक्ष निक्कू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाये। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नवीन कुमार झा, रमेश प्रसाद, शशि प्रकाश सिंह, उमेश सिंह, कपिलदेव प्रसाद, वरूण झा, योगेन्द्र यादव, मो. हसन, मिथिलेश सिंह, विश्वनाथ साह, संतोष चौबे, मनीष अहमद, टुनटुन राय, मो. इस्माइल, फौजी मतीन, नौशाद कुरैशी, मो. चंगेज खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।