बारसोई में तीन दिवसीय इज्तेमा शुरू, उमड़ी भीड़
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई में तीन दिवसीय इज्तेमा शुक्रवार को जुमे की नमाज के साथ शुरू हु
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : बारसोई में तीन दिवसीय इज्तेमा शुक्रवार को जुमे की नमाज के साथ शुरू हुआ। इस दौरान इज्तेमा गाह में लगभग 20 हजार लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। लोगों ने भीड़-भाड़ के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की। चक्रवाती तूफान के कारण दिन में लोगों की संख्या में कमी देखी गयी। वहीं शाम के वक्त बयान में भी काफी संख्या में लोग जुटे। इस अवसर पर प्रशासन को काफी चुस्त देखा गया। एसडीओ डॉ. महेंद्र पाल मुस्तैद दिखे। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता मास्टर इद्रीश ने कहा कि मन बादशाह होता है। वह शरीर के अंगों को और हमें अपने इशारे पर चलाता। अल्लाह की मदद से ऐसा बनना है कि मन हमारे वश में आ जाए। इस अवसर पर मो. मुद्दसिर नजर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित, मो. शौकत हुसैन, फकरूद्दीन अली अहमद, मो. जहरूल, इस्लाम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।