आंधी-बारिश से बहे किसानों के आंसू
कटिहार : सोमवार की शाम हल्की आंधी के साथ आई बारिश ने किसानों के आंसू निकाल दिए हैं। खासकर गेहूं की प
कटिहार : सोमवार की शाम हल्की आंधी के साथ आई बारिश ने किसानों के आंसू निकाल दिए हैं। खासकर गेहूं की पकी फसल को इससे व्यापक नुकसान पहुंचने की संभावना है। आंधी व बारिश के चलते जो फसल खेतों में गिर गयी है। उसमें सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। अगर एक-दो दिनों में तेज धूप के साथ पछुआ हवा नहीं चलती है तो ऐसे फसलों की कटाई व तैयारी भी दुश्कर होगी। इतना ही नहीं अगर फसल तैयार भी हो गई तो उसका उपयोग किसान अगले साल बीज के रुप में नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं ऐसी फसल से मवेशी का चारा यानि भूसा भी सही ढंग से तैयार नहीं हो पाएगा। बता दें कि क्षेत्र में गेहूं की अधिकांश फसल पक चुकी है। कई किसानों की फसल कटाई के बाद खलिहान में पड़ी हुई है। अगर आंधी का सिलसिला जारी रहा तो आम व लीची की फसल भी इससे प्रभावित हो सकती है। वैसे आम व लीची में दाना आ जाने के कारण इस बारिश से उसको कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। अगता मकई के लिए भी यह आंधी घातक मानी जा रही है।