लाठीचार्ज के खिलाफ फूंका नीतीश का पुतला
कटिहार : विधानसभा घेराव के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किये ग
कटिहार : विधानसभा घेराव के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज के खिलाफ संगठन द्वारा स्थानीय शहीद चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी परिषद के सदस्य अर्जुन भगत की अगुवाई में सीएम का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लाठी चार्ज में जिला संगठन मंत्री धनरंजन को काफी चोट आयी है। जबकि जिला संयोजक मनीष ठाकुर, राजेश भगत, नगर सह मंत्री संजीत मंडल को भी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन यही नहीं थमेगा। 29 मार्च को कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा और तीस मार्च को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य वसंत कुमार, संजीत मंडल, चंदन चौबे, अतुल आनंद, सूरज पासवान, नीतीश कुमार, नीरज कुमार भारती, गुलशन कुमार, श्रवण कुमार, नितेश कुमार, राजेश भगत, कृष्णा कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाक्स आइटम
विधायक ने की लाठीचार्ज की निंदा
कटिहार: पटना में अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की सदर भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने तीखी निंदा की है। विधायक ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव के साथ विधानसभा में सरकार से इस बाबत जवाब की मांग भी थी। साथ ही वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया था। उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में सैकड़ों छात्रों को गंभीर चोट आयी है। सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
मजदूर संघ ने भी जताया रोष
कटिहार: पटना में अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने भी गहरा रोष जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष सुमित वर्मा व संगठन मंत्री राकेश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर अमादा है। नीतीश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। संघ के जिला मंत्री शंभू दूबे, भाष्कर सिंह, सतीश सिंह, रंजन सिंह, नागेन्द्र राम, बमबम मंडल, राजीव मंडल, जितेन्द्र मंडल, राकेश सरावगी व विनोद चौधरी आदि ने भी घटना की घोर निदंा की है।