फलका में ठंड से वृद्ध की मौत, प्रशासन का इंकार
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : सोमवार की सुबह ठंड के कारण प्रखंड के सोहथा दक्षिणी पंचायत के फलका बस्ती
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : सोमवार की सुबह ठंड के कारण प्रखंड के सोहथा दक्षिणी पंचायत के फलका बस्ती निवासी मो. हबीब (उम्र 65 वर्ष) की मौत हो गई। प्रशासनिक तौर पर देर शाम तक ठंड से मौत की पुष्टि नहीं की गयी।
जानकारी के अनुसार फलका बस्ती निवासी हबीब बहियार में जलावन के लिए सूखा पेड़ कटवा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने ब्रेन हेमरेज होने की बात बतायी। साथ ही उसे बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक पटना जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना पर सीओ संजय कुमार सज्जन के निर्देश पर हल्का कर्मचारी जय प्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच की। परिजनों ने मौत का कारण ठंड बताया। कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।