फलका में दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : जिले के फलका थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर यौन-शोषण कर गर्भवती
संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : जिले के फलका थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर यौन-शोषण कर गर्भवती कर देने के मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।
कुर्की जब्ती की इस कार्रवाई में फलका थानाध्यक्ष सत्यनारायण राय तथा पोठिया ओपी के एसआई गिरजा प्रसाद, सअनि श्रीपत यादव सहित पुलिस बल मौजूद थे। थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि उक्त कांड में नरेश यादव, वंदना देवी, राजा कुमार यादव फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। कुर्की-जब्ती के बाद भी आरोपी अगर न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं करेंगे तो सभी आरोपियों के खिलाफ फरारी घोषित करते हुए स्थायी वारंट हेतु न्यायालय को लिखा जाएगा। बताते चलें कि उक्त कांड फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव की है। गुड्डी कुमारी (काल्पनिक नाम) के साथ गांव के राहुल कुमार ने शादी का प्रलोभन देकर यौन-शोषण कर गर्भवती कर दिया था। चार दिन पूर्व कोढ़ा अस्पताल में पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया है। कुर्की जब्ती के दौरान पीड़िता ने थानाध्यक्ष को बताया कि आरोपी पक्ष दोबारा शनिवार को पुन: घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिस पर थाना प्रभारी ने पीड़िता के घर पर सुरक्षा हेतु चौकीदार की तैनाती कर दी है।
कुर्की जब्ती कर देर शाम सभी सामान पुलिस थाना ले गयी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा रही। पीड़ित पक्षों का कहना था कि कानून पर मुझे पूरा भरोसा है। उसे एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा।