आरएसएस की जिला कार्यकारिणी घोषित
संवाद सहयोगी, कटिहार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दो दिवसीय आवासीय शीतकालीन सत्र का आयोजन सामुदायिक
संवाद सहयोगी, कटिहार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दो दिवसीय आवासीय शीतकालीन सत्र का आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमें दो सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। इसमें स्वयं सेवकों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता विकास के लिए कई टिप्स दिये गये। सत्र में प्रांत संघचालक विजय जायसवाल एवं निवर्तमान जिला संचालक एमपी साह द्वारा स्वयं सेवकों को कई गूढ़ बातों की जानकारी दी गयी। सत्र के समापन पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला संघचालक किरण कुमार राय, जिला कार्यवाहक गोविन्द शर्मा, शारीरिक प्रमुख बहादुर सिंह, बौद्धिक प्रमुख सच्चिदानंद पटेल, संपर्क प्रमुख सुमन झा, प्रचार प्रमुख कुंदन पोद्दार, व्यवस्थापक प्रमुख अवधेश गुप्ता, सेवा प्रमुख बासुदेव नायक, ग्राम विकास प्रमुख अनिमेश पाल को मनोनीत किया गया। इस मौके पर अशोक साह, अरूण चौधरी, सुरेश चौधरी, अर्पित कुमार आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।