हर्षोल्लास के साथ की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
संवाद सहयोगी, कटिहार : शहर के लड़कनियां टोला स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में हर्षोल्लास के साथ प
संवाद सहयोगी, कटिहार : शहर के लड़कनियां टोला स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। भ्रातृ द्वितीया के दिन होने वाले इस पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यम और यमुना की भी पूजा की गई। कलम-दावात सहित वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा भगवान चित्रगुप्त क चरणों में समर्पित किया। चित्रांश परिवार के द्वारा पूजा के अवसर पर लेखन कार्य किया गया। मंदिर के संस्थापक रवींद्र लाल दास ने कहा कि चित्रांश समाज के लिए इस पूजा का विशेष महत्व है। श्री दास ने इसे शैक्षणिक जागरूकता का संदेश देने वाला पर्व बताया। प्रो. एसएन कर्ण ने कहा कि लेखनी की पूजा देश की प्रगति और शिक्षा को दर्शाती है। अधिवक्ता सुनील कुमार कर्ण ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त से निष्पक्ष न्याय करने की सीख लेनी चाहिए।