मनिहारी गंगा तट पर रहेगा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध
संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार) : छठ पर्व के मद्देनजर मनिहारी गंगा तट पर दीपावली के बाद से उमड़ने वाली
संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार) : छठ पर्व के मद्देनजर मनिहारी गंगा तट पर दीपावली के बाद से उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीओ अरुण कुमार सिंह, राज्य आपदा विभाग के इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने गंगा तट का जायजा लिया। एसडीओ ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी जो सतत स्नानार्थियों की निगरानी करेगी। कहा कि लगभग तीन रबर मोटर वोट पर टीम के लोग मौजूद रहेंगे। कहा कि लिए गए प्रस्ताव का सख्ती से अनुपालन होगा। किसी भी प्रकार की ढिलाई या कोताही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा। उन्होंने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी का तेइस के मध्यरात्रि तक सारी व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कर लेने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कहा कि औचक निरीक्षण के क्रम में यदि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी चिन्हित स्थलों पर मुस्तैद नहीं मिले तो उन पर भी कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा। एसडीओ ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कर ली गई है। उन्होंने आमलोगों से भी प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। बताना लाजिमी है कि बीते वर्ष छठ पर्व के पूर्व गंगा स्नानार्थियों की उमड़ने वाली भीड़ की अनुमंडल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को देखने जिला पदाधिकारी मनिहारी पहुंचे थे। जहां दो घंटे तक डीएम साह भी जाम में फंस गए थे। काफी मशक्कत की गई।