Move to Jagran APP

समय पर अनाज व केरोसिन का वितरण करें डीलर

संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में खाद्यान्न एवं केरोसिन वितरण को लेकर प्रखंड प

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 09:59 PM (IST)
समय पर अनाज व केरोसिन का वितरण करें डीलर

संवाद सूत्र, समेली (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में खाद्यान्न एवं केरोसिन वितरण को लेकर प्रखंड प्रमुख मणिकांत यादव की अध्यक्षता में जनवितरण विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गयी। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गुरू प्रसाद मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अनाज एवं केरोसिन वितरण की समीक्षा की। साथ ही विक्रेताओं को आवंटन के अनुरूप खंड का विभाजन किया। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत है कि खाद्यान्न एवं केरोसिन एक दुकान से नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को काफी कठिनाई होती है। दीपावली के मद्देनजर समय पर केरोसिन बांटने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं में प्रमोद कुमार प्रणव, राजीव कुमार पोद्दार, महेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, दिलीप देव, विकास सिंह, विनोद साह, विजय शर्मा, अजय कुमार मंडल, घनश्याम राय, जनार्दन मंडल, बागेश्वरी यादव, रामनाथ राय, राकेश सिंह, ज्ञानी देवी, अरविंद मंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.