पैक्स चुनाव: बलरामपुर में 70 फीसद मतदान
संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : बलरामपुर प्रखंड में रविवार को नौ पैक्सों के लिए मतदान शांतिपूर्वक स
संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार) : बलरामपुर प्रखंड में रविवार को नौ पैक्सों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। करीब 70 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। प्रखंड के बलरामपुर, शरीफनगर व फतेहपुर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोरम पूरा नहीं होने की वजह से चुनाव रद कर दिया गया था। रविवार को चुनाव के दौरान कहीं से भी कोई गड़बड़ी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पैक्स मतदाताओं में चुनाव के प्रति काफी जोश देखा गया। शाहपुर पैक्स के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय डांगोल, भिमियाल पैक्स के लिए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झलझली, रामपुर, हरदार पैक्स के लिए मध्य विद्यालय तेलता, सिंहागांव, पैक्स के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहागांव, बिजौल पैक्स के लिए मध्य विद्यालय कल्याण गांव, कमरा पैक्स के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरा में दो-दो मतदान केंद्र बनाये गये थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न होने के दौरान पर्यवेक्षकों व पदाधिकारियों को बेहद सक्रिय देखा गया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शशिम सौरभ मणि चुनाव के दौरान हर मतदान केंद्रों का जायजा लेते देखे गये। कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न कराने में बलरामपुर पुलिस की अहम भूमिका रही। मतगणना सोमवार को होगी।