महाराष्ट्र व हरियाणा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
संवाद सहयोगी, कटिहार : हरियाणा एवं महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को वि
संवाद सहयोगी, कटिहार : हरियाणा एवं महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विजय जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की। जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णा साहा राय की अध्यक्षता में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद, महेश पासवान, विभाष चंद्र चौधरी, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, महामंत्री सुनील प्रसाद कर्ण, राजेश पटवारी, विजय गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बबन झा शामिल थे। भाजपाइयों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। वहीं गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय पानी टंकी चौक से एक जुलूस निकलकर शहीद चौक पहुंचा। जहां पटाखे फोड़कर दोनों राज्यों के जीत पर हर्ष जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार जहां तेज है। वहीं आमलोगों का विश्वास भी भाजपा पार्टी की ओर बढ़ा है। कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर दीपक गुप्ता, प्रमोद महतो, पप्पू गुप्ता, गोपाल चौधरी, राम यादव, शिव शंकर सरकार, जवाहर साह, गजेंद्र पाठक, देवव्रत गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।