मनरेगा मजदूरों का मिला विशेष प्रशिक्षण
फोटो:- 22केएटी-8
कैप्शन= मनरेगा मजदूरों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
संवाद सूत्र, मनसाही (कटिहार) : मनसाही प्रखंड कार्यालय के ट्राइसेम भवन में सोमवार को अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर यूनियन का पैक्स परियोजना कार्यालय पटना के आदेशानुसार मनरेगा मजदूरों का एक दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रमेश पासवान ने की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मनरेगा प्रखंड समन्वयक के डॉ. दिलारचंद पासवान थे। शिविर में मनरेगा कार्य में मेठ की भूमिका क्या होती है, मनरेगा मजदूरों की समस्या व समाधान, मनरेगा यूनियन की बैठक की प्रक्रियाएं तथा कार्यवाही लिखने का सामान्य जानकारी सूचना के अधिकार कानून की जानकारी, सूचना मांगने का तरीका एवं भेदभाव के मामले को लिखने का तरीका आदि की जानकारी दी गयी। मौके पर गंगेश्वर रजक, रघुनाथ सह, राजकिशोर पासवान, संतोष परिहार, दिनेश यादव, मंटू ततमा, जंगली ऋषि, मोहनलाल साह, बसंत ऋषि, मोहन तुरी, आशा देवी, कंचन देवी, रीना देवी सहित सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मजदूर मौजूद थे।