भाजयुमो की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
फोटो:-30 केएटी 1, 2
कैप्शन:-
संवाद सूत्र, कटिहार : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस मौके पर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुनील राम मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री सुनील राम ने कहा कि देश भर में युवा मोर्चा युवा जोड़ो अभियान के तहत संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि 2 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सूबे के सभी प्रखंडो में बैठक आयोजित कर भ्रष्टाचार एवं राज्य सरकार की नाकामी के विरूद्ध आंदोलन करने का संकल्प लिया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रमोद महतो, दीपक कुमार गुप्ता, पप्पू चौबे, रंजीत वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।