मतदान केन्द्रों पर चल रहा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2017 के तहत मतदान केन्द्रों पर दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य जारी है।
कैमूर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2017 के तहत मतदान केन्द्रों पर दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य जारी है। रविवार को प्रखंड के कई मतदान केन्द्रों का पदाधिकारियों ने जायजा लिया। बीएलओ से जानकारी ली। आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, मोहनियां के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरूण सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने रविवार को मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने से संबंधित जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष है। जो अगले वर्ष 10 जनवरी तक चलेगा। पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्रों पर दावा आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है अगर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वे नाम जोड़वाने के लिए संबंधित बीएलओ के यहां फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। जिनका नाम गलत दर्ज है या स्थल परिवर्तन करना है वे भी फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। प्राप्त पत्रों की जांच के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहनियां, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, कनीय अभियंता को मतदान केन्द्र आवंटित कर दिया गया है। कृषि समन्वयक बनारसी सिंह एवं नीरज कुमार की प्रतिनियुक्ति 22 अक्टूबर से एक 10.1.2017 तक बीआरजीएफ भवन मोहनियां में कार्यरत पर्यवेक्षीय पदाधिकारी की सहायता हेतु की गई है। जो अपने विभागीय कार्यो के साथ-साथ इस कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।