ऑटो की टक्कर से दो घायल
सोमवार को भगवानपुर मुंडेश्वरी पथ पर सुवरा नदी पुल के समीप ऑटो की चपेट में आकर ।
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 03:03 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:03 AM (IST)
कैमूर। सोमवार को भगवानपुर मुंडेश्वरी पथ पर सुवरा नदी पुल के समीप ऑटो की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। भगवानपुर की तरफ से जा रही ऑटो ने दवा कराने आ रही एक महिला व छह वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला 55 वर्षीय शांति देवी बताई जाती है। दोनों घायल रामगढ़ पंचायत के चुआं गांव के बताए जाते हैं। घटना के बाद चालक अॅाटो लेकर फरार हो गया। घायल महिला व बालक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने दोनों का इलाज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें