शिशु मृत्यु दर कम करने की साधन सेवियों को मिली ट्रेनिंग
कैमूर। सदर अस्पताल सभा कक्ष में बुधवार को भभुआ, भगवानपुर, अधौरा के प्रखंड साधन समूह क
कैमूर। सदर अस्पताल सभा कक्ष में बुधवार को भभुआ, भगवानपुर, अधौरा के प्रखंड साधन समूह को विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। विभागीय जानकारी के अनुसार शिशु मृत्यु दर वर्तमान में प्रति हजार 43 है। जबकि लक्ष्य प्रति हजार मृत्यु शिशु दर 30 करना है। प्रशिक्षण लेने वालों में प्रखंड संसाधन समूह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, बाल विकास पदाधिकारी, बीसीएम व प्रखंड पर्यवेक्षक तथा महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल थी। प्रशिक्षण देने वालों में जिला संसाधन समूह के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक केयर इंडिया अश्रि्वनी कुमार तथा सीडीपीओ भभुआ शामिल थी। केयर इंडिया के जिला प्रबंधक ने बताया कि इस प्रशिक्षण में साधन सेवियों को प्रसव पूर्व माता की देख भाल करना, प्रसव के समय शिशु की स्वास्थ्य जांच, उचित देख भाल के अलावा कई जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेकर प्रखंड संसाधन समूह के लोग अपने पोषक क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर में कमी का जो निर्धारित लक्ष्य है उसे पूरा करने में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे।