शांति समिति की बैठक
कैमूर। चांद थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थानाध्यक्ष राजीव र
कैमूर। चांद थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सभी लोगों से दशहरा एवं मुहर्रम पर्व को सदभाव के साथ मनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व समाज सेवियों ने पर्व को भाईचारा व शांति पूर्वक मनाने का संकल्प लेते हुए गांव के लोगों के बीच भी भाईचारा व शांति पूर्वक पर्व मनाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया। बैठक में उप प्रमुख अतिकुर, मुखिया महेन्द्र सिंह, बीडीसी राधेश्याम सिंह, मुखिया नारद यादव, वकील अहमद, नरेन्द्र सिंह सहित सरपंच, पंच आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
संसू चांद (कैमूर): प्रखंड के सीआरसी दीवाने में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक डा. सतीश सिंह ने सभी शिक्षकों को परीक्षा मूल्यांकन की जानकारी दी। सतीश सिंह ने कहा कि बच्चों को डायस की जानकारी देने सहित कई तरह की जानकारी बच्चों के साथ शेयर करे। इसके बाद सभी शिक्षकों ने दो अक्टूबर को विद्यालय को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।