Move to Jagran APP

धर्मेन्द्र बने दुर्गावती के प्रमुख, रामानदं उप प्रमुख

कैमूर। बुधवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र दुर्गावती में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मोहनियां

By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 03:05 AM (IST)
धर्मेन्द्र बने दुर्गावती के प्रमुख, रामानदं उप प्रमुख

कैमूर। बुधवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र दुर्गावती में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मोहनियां के उपस्थिति में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख के पद पर धर्मेन्द्र गुप्ता तो उप प्रमुख के पद पर रामानंद यादव को विजयी घोषित किया गया। मोहनियां एसडीएम डा. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दुर्गावती के संसाधन भवन में निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को पहले शपथ दिलायी गई। उसके बाद प्रखंड प्रमुख के लिए नामांकन और उसके बाद गुप्त मतदान कराया गया।

loksabha election banner

ै प्रमुख पद के लिए दो लोग धर्मेन्द्र गुप्ता और जवाहर प्रसाद ने नामांकन किया। गुप्त मतदान के बाद मतों की गिनती हुई। जो परिणाम आया उसके मुताबिक धर्मेन्द्र गुप्ता को 10 मत प्राप्त हुए वहीं जवाहर प्रसाद को सात मत प्राप्त हुआ। लिहाजा धर्मेन्द्र गुप्ता 10 मत पाकर प्रखंड प्रमुख पद पर विजयी घोषित किये गये। वहीं उप प्रमुख पद के लिए तीन लोगों ने आवेदन किया जिसमें रामानंद यादव को आठ मत प्राप्त हुए। मंजू देवी को सात और छोटन शर्मा को दो मत प्राप्त हुए। इसके मुताबिक रामानंद सिंह यादव को उप प्रमुख पद पर विजयी घोषित किया गया। गौरतलब है कि दुर्गावती में 17 बीडीसी सदस्य है। प्रमुख पद से विजयी घोषित हुए धर्मेन्द्र गुप्ता कर्णपुरा पंचायत से बीडीसी निर्वाचित हुए हैं। कल्याणपुर पंचायत से बीडीसी निर्वाचित रामानंद यादव को उप प्रमुख की कुर्सी मिली। प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम डा. जितेन्द्र कुमार ने दोनों लोगों को प्रमुख धर्मेन्द्र गुप्ता और उप प्रमुख रामानंद सिंह यादव को प्रमाण पत्र देकर उन्हें शपथ दिलायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.