सड़क दुर्घटना में राजद नेता घायल
शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में राजद के वरिष्ठ नेता मुरलीधर उपाध्याय उफ
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 03:05 AM (IST)
कैमूर। शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में राजद के वरिष्ठ नेता मुरलीधर उपाध्याय उर्फ मुरारी बाबा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजद के प्रदेश महासचिव अपने वाहन से भभुआ से मोहनियां आ रहे थे तभी मरिचाव गेट के समीप अचानक सड़क पर दो भैंस आ गई जिससे बचाने के क्रम में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में वे घायल हो गए। उनका इलाज मोहनियां के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें