ट्रक- इंडिगो की टक्कर में दो घायल
संस भभुआ (कैमूर): कुदरा - भभुआ पथ पर ओदार गांव के समीप शुक्रवार करीब 1 बजे दिन में ट्रक - इंडिगों की
संस भभुआ (कैमूर): कुदरा - भभुआ पथ पर ओदार गांव के समीप शुक्रवार करीब 1 बजे दिन में ट्रक - इंडिगों की गंभीर टक्कर हो गई। घटना में इंडिगो सवार कुदरा थाना क्षेत्र के मिथिलेश सिंह का पुत्र पीयूष कुमार सिंह व रवीन्द्र नाथ सहाय का पुत्र गौरव सहाय गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद कुदरा की ओर से आ रहे सरकारी बैंक के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह व सुरेन्द्र सिंह अपने वाहन से घायलों को भभुआ सदर अस्पताल लाये। यहां चिकित्सकों ने गौरव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो सवार कुदरा से भभुआ जा रहे थे। इसी क्रम में ओदार के समीप भभुआ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद सिंह ने कहा घटना की सूचना के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।