क्रय केन्द्र खुलते ही बिचौलिये हावी
संसू नुआंव (कैमूर): बीते दिन शनिवार से धान की खरीदारी शुरू हुई। लेकिन क्रय केन्द्र खुलते ही बिचौलिये
संसू नुआंव (कैमूर): बीते दिन शनिवार से धान की खरीदारी शुरू हुई। लेकिन क्रय केन्द्र खुलते ही बिचौलिये हावी हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार 80 प्रतिशत धान की खरीदारी पैक्स के माध्यम से एवं 20 प्रतिशत सीधे किसान क्रय केन्द्र से किया जाना है। सिंचाई विभाग स्थित पैक्स क्रय केन्द्र पर किसी भी पैक्स द्वारा धान की बिक्री नहीं किया गया। लेकिन पंजराव गांव स्थित किसान क्रय केन्द्र खुलते ही कृषक कम एवं बिचौलिये अधिक हावी हो गये हैं। जिसकी शिकायत कई कृषकों ने संबंधित पदाधिकारियों से की है। तत्पश्चात क्रय केन्द्र पर तैनात कर्मी को तलब किया गया है। समाचार लिखे जाने तक जांच पड़ताल चल रही है। भ्रष्टाचार निरोधक अभियान समिति के सचिव रमेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान क्रय केन्द्र के विलंब से खुलने से इसका अधिकांश लाभ बिचौलियों को मिल जा रहा है। अधिकतम 11 सौ रुपये में धान की खरीदारी कर बिचौलिये अवैध गोदामों में जमाकर अब उसे क्रय केन्द्र पर धीरे धीरे ले जा रहे हैं। कृषकों के धान को क्रय केन्द्र पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मानक के अनुरूप नहीं बताकर खरीदारी नहीं कर रहे है। जबकि उस धान को खरीदकर बिचौलिये क्रय केन्द्र पर ले जा रहे हैं। तो उसे खरीद लिया जा रहा है। कृषकों ने क्रय केन्द्र प्रभारी को बदलने की मांग की है।