विद्युत मीटर की समय से नहीं होती है जांच
संसू भगवानपुर (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र के घरों में लगाये गये विद्युत मीटर की जांच कर्मियों के द्वारा
संसू भगवानपुर (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र के घरों में लगाये गये विद्युत मीटर की जांच कर्मियों के द्वारा समय से नहीं किये जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। मीटर जांच नहीं करने से विभाग द्वारा पांच छह महीने का बिल एक ही बार भेज दी जाती है। जिसके कारण उपभोक्ताओं के उपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता से मीटर की जांच कराकर बिजली बिल भेजवाने की मांग की है।
वर्षो बाद भी नहीं बना मार्केट कांप्लेक्स
संसू भगवानपुर (कैमूर): मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास समिति की बैठक में एक वर्ष पूर्व मुंडेश्वरी धाम में मार्केट कांप्लेक्स बनाने हेतु लिये गये निर्णय के आलोक में दर्जनों लोगों ने दुकान के लिए आनन फानन में एसबीआई सरैयां के शाखा में 20 हजार की राशि जमा कर दी। परन्तु एक साल का समय गुजर गया अब तक मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
क्या कहते हैं बीडीओ - इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ रितु रंजन कुमार ने कहा कि हमे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। धार्मिक न्यास समिति की बैठक में जानकारी लूंगा। समिति के लिए गये निर्णय के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।