हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
जासं भभुआ (कैमूर): कुछिला थाना के कठौऱा गांव में दहेज लोभियों ने लगभग एक माह पूर्व विवाहित सुनीता
जासं भभुआ (कैमूर): कुछिला थाना के कठौऱा गांव में दहेज लोभियों ने लगभग एक माह पूर्व विवाहित सुनीता देवी को मौत के घाट उतार दिया था। दहेज लोभी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। लड़की के परिजनों ने दहेज लोभियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक से की थी। लेकिन एक माह का समय बीतने को है बावजूद अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई। जानकारी देते हुए रीतेश कुमार ग्राम सरैया थाना चेनारी जिला रोहतास ने बताया कि कैमूर जिला ग्राम कठौरा थाना कुछिला के देव मुनी सिंह के बेटे विकास कुमार सिंह के साथ वर्ष 2011 में अपनी बहन सुनीता की शादी दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की और मांग कर बहन के साथ हमेशा मारपीट करते थे। बहन को तरह-तरह से प्रताड़ित किया करते थे। रीतेश कुमार ने बहन के पति विकास कुमार व ज्येष्ठ आदि हत्या में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।