मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
संसू, भगवानपुर (कैमूर) : स्थानीय थाना के नौगढ़ गांव में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों में करीमन राम व जियारक्ष राम शामिल हैं। बता दें कि उसी गांव के शिक्षक ओम प्रकाश राम से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया था। उनके द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
-------
नवरात्र में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
संसू भगवानपुर (कैमूर) : देश के अति प्राचीनतम माता मुंडेश्वरी धाम में आगामी नवरात्र के पावन पर्व पर धार्मिक न्यास संघर्ष समिति के तत्वावधान में धाम में 26 सितम्बर को गायक मिन्नू राज, विकास पांडेय और गायिका अर्चना पांडेय, 27 सितम्बर को शैलेष दुबे, गायिका अर्पिता दीक्षित द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम में झांकी के लिए कोलकाता का ग्रुप शामिल रहेगा। वहीं 28 सितम्बर को गायक भोजपुरी बाबा क्रान्ति की टीम अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 29 सितम्बर को सुनील ,मुनमुन राज अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी न्यास समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने दी।