Move to Jagran APP

चुनाव परिणाम को ले बढ़ी सरगर्मी

By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 07:01 PM (IST)
चुनाव परिणाम को ले बढ़ी सरगर्मी

कूदरा (कैमूर) : मोहनिया विधानसभा उपचुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद शुक्रवार से चुनाव परिणाम पर चर्चा शुरू हो गई है। किस गांव में किसका पलड़ा भारी रहा और कौन कौन जातियां किसको वोट दी हैं, इन सब विषयों पर प्रखंड में मंथन जोरों पर है। चुनाव समाप्त होने के बाद प्रखंड के चौक चौराहों पर लोगों को आपस में चुनावी बातें करते देखा जा रहा है। लोगों के बीच परिणाम को ले ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

loksabha election banner

-----

वाहन चालक कर रहे मनमानी

भगवानपुर (कैमूर) : प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय या प्रखंड मुख्यालय से अन्य स्थानों पर चलने वाले वाहन के चालक अपनी मनमानी करते नजर आ रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा वाहनों को गति सीमा का संकेत भी दिया गया है। बावजूद इसके वाहन चालक अपने वाहन की गति धीमी नहीं करते और अपनी रफ्तार ज्यों की त्यों रखते है। जिससे प्रखंड क्षेत्र में अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। इन वाहनों के ऊपर प्रशासन कभी भी कोई चेकिंग नहीं करता है जिससे इनका मनोबल और बढ़ता है। यहीं नहीं ये वाहन चालक अपने फायदे के लिए अपने वाहनों के ऊपर यात्रियों को बैठाते हैं जिससे लोग अपनी पूरी यात्रा के दौरान अपनी जान की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहते हैं। प्रखंड के लोगों ने प्रशासन से इन मनमाने वाहन चालकों पर अंकुश लगाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.