बांका में जल्द ही गूंजेगी जन शताब्दी ट्रेन की सीटी
बांका। बांका में जल्द ही जन शताब्दी ट्रेन की सीटी गूंजेगी।
बांका। बांका में जल्द ही जन शताब्दी ट्रेन की सीटी गूंजेगी। जो जमालपुर से चल कर भाया भागलपुर, बाराहाट, हंसडीहा, दुमका एवं रामपुरहाट होते हुए हावड़ा कोलकाता तक जाएगी। इसकी जानकारी परामर्श दात्री सलाहकार सदस्य व राजद के वरीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व मालदा डिविजन के डीआरएम मोहित सिन्हा ने पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी है। जन शताब्दी ट्रेन के चालू होने से कोलकाता की दूरी कम होने के साथ ही बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के लोगों को अपना सफर तय करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बांका जंक्शन में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का भी निर्माण कराया जाने के साथ ही यहां रोशनी की भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। वहीं यात्री शेड के निर्माण एवं बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में टू टायर भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए पहली बार पूर्व मालदा डिविजन की बैठक आयोजित की जाएगी।