भारी मात्रा में देसी शराब बरामद
जमुई। बुधवार को सिकन्दरा पुलिस ने सिकन्दरा-जमुई मुख्यमार्ग 333 ए पर ध्वस्त पुलिया के समीप पिकअप वाहन से 94 कार्टून देसी शराब बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 03:01 AM (IST)
जमुई। बुधवार को सिकन्दरा पुलिस ने सिकन्दरा-जमुई मुख्यमार्ग 333 ए पर ध्वस्त पुलिया के समीप पिकअप वाहन से 94 कार्टून देसी शराब बरामद किया है। बरामद शराब में दो सौ एमएल का 5076 पाउच है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि पिकअप झारखंड से भारी मात्रा में मसालेदार शराब लेकर बेगूसराय जा रहा था। इसी बीच पुलिस को ध्वस्त पुलिया के समीप शक हुआ। तत्पश्चात पुलिस ने पिकअप को रूकने का इशारा किया। इस वाहन की रफ्तार तेज हो गई। वाहन का पीछा कर पुलिस ने उसे रोका। इस दौरान शराब तस्कर व चालक भागने में सफल रहा। शराब बरामदगी का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार ¨सह दल-बल के साथ कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें