Move to Jagran APP

कलश शोभायात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू

जमुई। प्रखंड के मणिकुरा आश्रम में दस दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ की शुरूआत कलश या˜

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 04:47 PM (IST)
कलश शोभायात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू

जमुई। प्रखंड के मणिकुरा आश्रम में दस दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। मंगलवार की सुबह मणिकुरा आश्रम में मंत्रोचारण के बीच बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा आश्रम से निकलकर बंगाबहियार, उलाई नदी होते हुए गांधी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, मुख्य बाजार, स्टेशन चौक, बस स्टैंड, सोहजाना मोड़ होते हुए सभी कलशधारी पुन: आश्रम पहुंचे। इस संदर्भ में ¨बदेश्वरी साव, लालबिहारी नंद विवेक, पंकज, रेणु, नरेन्द्र, गौरेलाला, लडू आदि ने बताया कि 29 मार्च से यहां पर यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा जिसकी पूर्णाहूति 6 अप्रैल को किया जाएगा। यज्ञ के दौरान विद्वानों द्वारा प्रत्येक दिन श्रीमद भागवत कथा, प्रवचन, साधना, हवन पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावे प्रत्येक शाम के पांच बजे से सात बजे तक भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस यज्ञ में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि कई राज्यों से सैकड़ों भक्त यहां पहुंचते हैं जिसके लिए आश्रम में ही रहने एवं सोने की व्यवस्था की गई है। वहीं कलश यात्रा में अत्यधिक भीड़ रहने के कारण शहर के कई जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। साथ ही कलश यात्रा के दौरान विभिन्न भगवान की झांकी भी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.