खैरा सीडीपीओ के खिलाफ प्रमुख ने खोला मोर्चा
जमुई। सेविका-सहायिका के चयन में अनियमितता और उसकी आड़ में अवैध वसूली को लेकर खैरा प्रमुख मंजू देवी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ज्योति कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जमुई। सेविका-सहायिका के चयन में अनियमितता और उसकी आड़ में अवैध वसूली को लेकर खैरा प्रमुख मंजू देवी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ज्योति कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रमुख ने प्रखंड के तमाम पंचायत समिति सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत पत्र कल्याण मंत्री को प्रेषित किया है।
मंत्री को लिखे पत्र में प्रमुख ने स्थानांतरण के बावजूद खैरा से विरमित नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया है। प्रमुख ने कहा है कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेविका-सहायिका के चयन में घोर अनियमितता बरती गई है। अनियमितता कर चयनित करने के एवज में ढाई लाख रुपये तक की राशि वसूल किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि चयन में अनियमितता का खेल पर्यवेक्षिका तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की मिलीभगत से की जा रही है। मंत्री से प्रमुख सहित 25 पंचायत समिति सदस्यों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मंत्री को प्रेषित पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में उप प्रमुख रणवीर ¨सह, पंसस पवन कुमार, बच्चु यादव, रामप्रसाद साव, रामसखी देवी, सोनी कुमारी, रेणु देवी, बाबूलाल सोरेन, रुखसाना खातुन, प्रमोद रंजन, रेखा देवी, मीना देवी, भोला ¨सह, महेन्द्र साव, समेत अन्य पंसस शामिल हैं।
इधर इस पूरे प्रकरण को लेकर 16 अगस्त को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसकी सूचना खैरा प्रखंड के उप प्रमुख रणवीर ¨सह ने अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से दी है।