छात्रों के बीच पुस्तक व पौधा का वितरण
जमुई। शुक्रवार को प्रखंड के बैजला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलविन्दा में वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री छात्र पौधरोपण योजना के तहत ब'चों के बीच पुस्तक व पौधा का वितरण किया गया।
जमुई। शुक्रवार को प्रखंड के बैजला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलविन्दा में वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री छात्र पौधरोपण योजना के तहत बच्चों के बीच पुस्तक व पौधा का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख गायत्री गौरव ने कहा कि इस योजना के तहत प्रखंड के एक मात्र विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलविन्दा का चयन हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना अतिआवश्यक है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ग छह से आठ के बच्चों का योजना में चयन किया गया है। उन्होंने प्रधानाध्यापक मोहन किशोर शर्मा को निर्देश दिया कि इन बच्चों के बीच इको क्लब का गठन कर अध्यक्ष, सचिव का चयन किया जाए एवं एक शिक्षक को क्लब का प्रभारी बना कर पौधे की देखभाल की जाए। वनक्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं के बीच पांच-पांच सेट पुस्तक का वितरण किया गया है। जिसमें एक पुस्तक पर्यावरण से संबंधित, एक कहानी, एक महापुरुष की जीवनी एवं विज्ञान से संबंधित है। इसके अलावा प्रत्येक बच्चों को एक फलदार एवं एक सामान्य पौधा दिया गया जो विद्यालय प्रांगण के अलावा अपने घर में लगाएंगे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण से संबंधित पर जानकारी दी। साथ ही उसकी देखभाल करने का तरीका भी बताया। इस अवसर पर फोरेस्टर सुशील कुमार ¨सह, प्रधानाध्यापक मोहन किशोर शर्मा, वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार, दशरथ यादव, चंचल कुमार, शशिकांत कुमार ममता कुमारी, राधेश्याम राय, अनीश कुमार, अनिल ¨सह, पप्पू ¨सह आदि ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे।