Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

जमुई। आजादी के 70 वर्ष पूरा होने पर याद करो कुर्बानी अभियान के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 07:50 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

जमुई। आजादी के 70 वर्ष पूरा होने पर याद करो कुर्बानी अभियान के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर अलीगंज एवं महादेव सिमरिया का भ्रमण करते हुए सरकार की उपलब्धियों को बताया तथा जगह-जगह सभा कर सरकार की नीतियों का बखान किया। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारे गुंजायमान हो रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदेव ¨सह ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। जो कल तक हमसे परहेज करते थे वे भी भारत के साथ खड़े हैं। प्रखंड महामंत्री रंजीत जोशी ने कहा कि भारत ने आंतरिक मोर्चों पर भी खूब तरक्की की है। देश का विकास दर बीते वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। लोगों का भरोसा बढ़ा है। हर वर्ग में खुशहाली बढ़ी है। तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर ¨सह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश दास, जिला उपाध्यक्ष भाजपा वृजनन्दन ¨सह, प्रखंड उपाध्यक्ष संजय यादव, विवेक कुमार ¨सह, लोजपा नेता सुभाष पासवान, शम्भू यादव, बालेश्वर मालाकार, नरेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.