Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद का संदेश ले भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

जमुई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय के नेतृत्व में पूरे बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 07:25 PM (IST)
राष्ट्रवाद का संदेश ले भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

जमुई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय के नेतृत्व में पूरे बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयप्रकाश चौक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया जो चकाई मोड, प्रखंड कार्यालय होते हुए खासचकाई, गोला, हाईस्कूल रोड, बुधुवाबथान होते हुए वापस जयप्रकाश चौक पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेता बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का जयघोष कर रहे थे। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। यात्रा के दरम्यान कई जगहों पर युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। जयप्रकाश चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय ने कहा की लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यात्रा में रवि चौधरी, अंगराज राय, प्रो. प्रदीप कुमार, संतु यादव, महफूज आलम, अमित दुबे, संयोग केशरी, प्रमोद पांडेय, लीलो साह, भुनेश्वर यादव, अमरनाथ तिवारी, फहीम अली, मो. चुन्नु, पवन बरनवाल, विक्की बरनवाल, संजय बरनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.